फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   God sees the love of his devotees: Praveena Bharti

प्रभु अपने भक्तों का प्रेम देखते : प्रवीणा भारती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
God sees the love of his devotees: Praveena Bharti
बाबैन। श्री राम कथा में प्रवचन देती साध्वी प्रवीणा भारती। संवाद
बाबैन। नई अनाज मंडी में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा का चौथे दिन भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाहाबाद शुगर मिल के डायरेक्टर रणवीर सिंह इशरहेड़ी ने किया व कार्यक्रम की अध्यक्षता रणबीर ढींढसा व अक्षय सैनी ने की।
विज्ञापन

साध्वी सुश्री प्रवीणा भारती ने मां शबरी के जीवन पर बताया कि मां शबरी के गुरु मतंग मुनि जी ने उन्हें कहा कि तेरी कुटिया में राम आएंगे। मां शबरी प्रभु के आने का इंतजार करती है। यौवन अवस्था से लेकर वृद्धावस्था तक वह प्रभु का इंतजार करती रही और अंत में उनके प्रेम, विश्वास की जीत हुई और प्रभु श्री राम उनकी कुटिया में आते हैं और उसे नवधा भक्ति प्रदान करते हैं। इसी दौरान साध्वी जी ने प्रभु भक्तों को इस सत्य से भी उजागर कराया कि पूर्ण सतगुरु के बिना इंसान कभी पूर्ण भक्ति को प्राप्त नहीं कर सकता। साध्वी ने केवट प्रसंग के द्वारा इस बात पर गहन प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रभु अपने भक्तों की जाति-पाति नहीं देखते वह तो मात्र प्रेम देखते हैं। उन्होंने कहा मनुष्य का रहन-सहन, रंग-रूप, गठन, भाषा, संस्कृति सब भिन्न होते है और इस जमघट में एकता के भाव जगाना दुस्साहस सा प्रतीत होता है। इस मौके पर सरपंच संजीव सिंगला, सुभाष कसीथल, डॉ. गुरनाम सैनी, खुशबू सैनी, शालू अरोड़ा, रिचा सिंगला, डॉ. त्रषिपाल, जितेंद्र गर्ग, सतबीर रामपुरा, मनोज धवन, प्रकाश बांगड, तरसेम राय, धर्मराज, प्रमोद गर्ग, नरेश फौजी के अलावा अनेक धर्मप्रेमी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed