फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Goalkeeper kit presented to players in the stadium

Kurukshetra News: स्टेडियम में खिलाड़ियों को भेंट की गोलकीपर किट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Goalkeeper kit presented to players in the stadium
शाहाबाद। एसजीएनपी हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलते इंस्पेक्टर दलजीत सिंह।
शाहाबाद। सहकारिता विभाग इंस्पेक्टर दलजीत सिंह के सहयोग से एसजीएनपी हॉकी स्टेडियम में फ्रेंडली हॉकी का मैच करवाया गया। सर्वप्रथम एसजीएनपी स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रमनदीप सिंह, स्कूल संरक्षक तविंद्र कौर, एडिटर इंद्रजीत सिंह, और प्रधानाचार्य दीपांश कौर ने मुख्यातिथि दलजीत सिंह का स्वागत किया। इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बच्चों को प्रेरित करते हुए संदेश दिया कि हर बच्चे को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए, क्योंकि खेल से मानसिक और शारीरिक संतुलन बना रहता है और खेलों से आप अपने क्षेत्र, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कभी शाहाबाद से एक ही समय में सात खिलाड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम में खेलती थी, लेकिन अब केवल एक खिलाड़ी ही शाहाबाद से महिला हॉकी टीम में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शाहाबाद में पिछड़ रही हॉकी को सुधारने का जो जिम्मा एसजीएनपी स्कूल प्रबंधन और कोच गुरप्रीत सिंह ने लिया है, यह तारीफ के काबिल है। कोच गुरप्रीत सिंह निशुल्क सेवाएं हॉकी खिलाडियों को दे रहे हैं। खेल समाप्त होने के बाद इंस्पेक्टर दलजीत सिंह द्वारा स्टेडियम में खिलाड़ियों को गोलकीपर किट भेंट की गई और एक दिन की डाइट भी सभी खिलाड़ियों को दी गई। दलजीत सिंह ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि शाहाबाद के लोग एसजीएनपी स्कूल में हॉकी स्टेडियम के निर्माण में हर संभव सहयोग करेंगे। खेल के अंत में स्कूल प्रबंधन द्वारा इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यापिका सर्वजीत कौर, सरबजीत कौर और भूपिंदर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed