फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gita Yagya in Toronto on the last day of the festival, procession taken out

महोत्सव के अंतिम दिन टोरंटो में गीता यज्ञ, निकाली शोभा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gita Yagya in Toronto on the last day of the festival, procession taken out
कुरुक्षेत्र।अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत कनाडा के टोरंटो में आयोजित गीता यज्ञ में हिस्सा ? - फोटो : Kurukshetra
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आखिरी दिन कनाडा के टोरंटो में गीता यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात शहर में एक शोभायात्रा भी निकाली गई। यज्ञ और शोभायात्रा में कनाडा में रह रहे हजारों भारतीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस शोभायात्रा में स्वामी ज्ञानानंद, राज्य कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ चंद्रकांत कटारिया, सदस्य उपेंद्र सिंघल सहित अन्य शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

केडीबी मानद सचिव एमएम छाबड़ा ने बताया कि गीता के ज्ञान को पूरी दुनिया में फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष भारत से बाहर विदेशों में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले मॉरीशस और इंग्लैंड में भी गीता महोत्सव आयोजित किए जा चुके हैं। इस वर्ष महोत्सव का आयोजन कनाडा के विभिन्न शहरों में किया गया, जिसमें वहां के मंत्री, सांसद, राजदूत, मेयर, नेताओं और अधिकारियों ने भी समारोह में हिस्सा लिया। इससे पहले कनाडा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत 16 सितंबर को पहले दिन पार्लियामेंट में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर चर्चा की गई। अगले दिन 17 सितंबर को लिविंग आर्ट सेंटर में श्रीमद्भगवद गीता पर सेमिनार का आयोजन किया गया। 18 सितंबर को टोरंटो में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed