फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   gita marathon, gita jayanti, kurukshetra gita jayanti, race, 1000 people participate, kurukshetra

गीता मैराथन में 10 हजार लोगों ने लगाई दौड़

Wed, 30 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Wed, 30 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर कुरुक्षेत्र गीता मैराथन में करीब 10 हजार पुरुष और महिलाओं ने दौड़ लगाकर कुरुक्षेत्र के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। घने कोहरे के बावजूद पुरुषों के साथ-साथ करीब 4 हजार छात्राओं और महिलाओं ने भी शिरकत की।  विधायक सुभाष सुधा और उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने पुरुषोतमपुरा बाग ब्रह्म सरोवर के मुख्य द्वार से सबसे पहले पुरुषों की 21 किलोमीटर कुरुक्षेत्र गीता मैराथन को झंडी देकर रवाना किया। इस दौड़ में भी करीब 6 हजार युुवाओं और पुरुषों अपनी भागीदारी दी। इसके बाद महिलाओं की 5 किलोमीटर मैराथन को झंडी देकर रवाना किया। दोनों मैराथनों का कारवां लंबा होने के कारण शहर की समाज सेवी, धार्मिक, एनजीओ, वरिष्ठ नागरिकों को अर्ध-परिक्रमा के लिए इंतजार करना पड़ा।    

विज्ञापन

विधायक सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी व उपायुक्त सहित कई अधिकारियों ने सबसे तेज धावक रहे पंजाब के तरनतारण निवासी जितेंद्र सिंह को प्रथम पुरस्कार के रुप में 51 हजार रुपये, प्रमाण पत्र और एक तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। पुरुषों की इस मैराथन में दूसरे स्थान पर हिसार का लक्ष्मण सिंह रहा। इनको 31 हजार, प्रशंसा पत्र और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। इसी तरह तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले केन्या के इसाक केनबाय को 21 हजार, चौथे स्थान पर रहने वाले कुरुक्षेत्र निवासी सोनू को 11 हजार रुपये तथा अगले 10 स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को 5-5 हजार, प्रशंसा पत्र और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

   
मुख्य अतिथि विधायक सुधा व डॉ. पवन सैनी ने महिला कुरुक्षेत्र मैराथन में प्रथम आने वाली रोहतक की आदेश को 21 हजार, हिसार की वर्षा को 15 हजार और जींद की दलजीत कौर को 11 हजार तथा अगले 10 स्थानों पर आने वाली प्रतिभागियों को 5-5 हजार, प्रशंसा पत्र और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। इससे पहले उक्त विधायकों व जिला भर के अधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों, शहर की सामाजिक, धार्मिक, एनजीओ के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोगों ने कुरुक्षेत्र गीता मैराथन की अर्ध परिक्रमा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर पीड़ित सुभाष ने भी की 21 किलोमीटर मैराथन पूरी
कैथल जिला के गांव तितरम निवासी सुभाष, जोकि बड़ी आंत के कैंसर से पीड़ित है और उनकी बड़ी आंत करीब ढाई फीट काटी भी चुकी है। इतना ही नहीं सुभाष की एक टांग में प्लेट डली हुई हैं। इस शख्स को जैसे ही कुरुक्षेत्र गीता मैराथन का पता चला, उन्होंने अपना पंजीकरण करवाया और 21 किलोमीटर दौड़ के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे। सुभाष ने युवाओं को प्रेरित करते हुए 21 किलोमीटर की मैराथन पूरी की। विधायक सुधा और उपायुक्त ने सुभाष के हौसलों की प्रशंसा की जबकि उसके जज्बे को हर कोई सलाम करता हुआ दिखाई दिया।

जितेंद्र सिंह व आदेश ने बनाया रिकार्ड
नोडल अधिकारी एवं एसडीएम थानेसर नरेंद्र पाल मलिक ने कहा कि पुरुषों की 21 किलोमीटर मैराथन को जितेंद्र सिंह ने 1 घंटा 6 मिनट 11 सेकेंड, हिसार के लक्ष्मण सिंह ने 1 घंटा 6 मिनट 23 सेकेंड और केन्या के इसाक कैनबाय ने 1 घंटा 7 मिनट 16 सेकेंड में पूरी की है। जबकि महिलाओं की 5 किलोमीटर मैराथन में रोहतक की आदेश ने 18 मिनट 11 सेकेंड 2 मिली सेकेंड, हिसार की वर्षा ने 18  मिनट 11 सेकेंड 68 मिली सेकेंड, जींद की दलजीत कौर ने 19 मिनट 1 सेकेंड का समय लिया। उन्होंने बताया कि पुरुष प्रतिभागी पुरुषोतमपुरा बाग, दयालपुर, मिर्जापुर, यूनिवर्सिटी द्वितीय गेट, तृतीय गेट, देवी लाल चौंक, पुराना बस अड्डा, मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा, द्रोणाचार्य स्टेडियम, शहीद उधम सिंह चौक, मैक से होते हुए पुरुषोतमपुरा बाग में पहुंचे। जबकि महिलाएं पुरुषोतमपुरा बाग, मैक, रेलवे रोड, सलारपुर रोड, बीआर चौक और मैक से होती हुई पुरुषोतमपुरा बाग में पहुंचीं।

इन्हें मिला सांत्वना पुरस्कार
मैराथन के पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र के अशीर खान, अशोक कुमार, अंबाला के अमरजीत सिंह, हिसार से कृष्ण कुमार, सोनीपत से प्रदीप  छिक्कारा, भिवानी से अजय, अंबाला से संजीव, कुरुक्षेत्र से माहित शर्मा, हिसार से एम कुटेश्वर और रोहतक से रोहित को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। लड़कियों की कुरुक्षेत्र गीता मैराथन में पंजाब की गुरप्रीत कौर, करनाल की उषा शर्मा, केन्या से विर्जिनिया नजेर, अंबाला से अंकिता, कैथल से कंवलजीत कौर, भिवानी से मुन्नी, कुरुक्षेत्र से देविका व नेहा, करनाल से पायल व फतेहाबाद से सुमन को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। प्रशासन की तरफ से सांत्वना पुरस्कार के रुप में सभी 5-5 हजार रुपये की राशि दी गई।


ये संस्थाएं रहीं शामिल
मैराथन में प्रेरणा वृद्धाश्रम, सीनियर सिटीजन फोरम, जेसीआई, व्यापार मंडल कुरुक्षेत्र, वि विद यू फाउंडेशन, लायंस क्लब, शिव शक्ति सेवा मंडल, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना, जय बजरंग बली गोशाला, राजपूत चौहान संस्था आदि शहर की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, एनजीओ ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed