{"_id":"5844642f4f1c1be021a867f0","slug":"gita-jayanti-marathon-gita-jayanti-kurukshetra-gita-jayanti-ustad-mujtaba-hussain-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"उस्ताद मुजतबा हुसैन ने बांसुरी वादन से बांधा समां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उस्ताद मुजतबा हुसैन ने बांसुरी वादन से बांधा समां
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की सुर संध्या में अंतरराष्ट्रीय बांसुरी वादक उस्ताद मुजतबा हुसैन की बांसुरी से निकली सुरीली तरंगों ने भगवान श्रीकृष्ण की कर्मस्थली कुरुक्षेत्र की फिजा को कृष्णमय बना दिया। रविवार को देर सायं श्रीकृष्ण संग्रहालय के सभागार में पहली बार महोत्सव में मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पहले सुर संध्या का आयोजन किया। जिसका कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. गौरव अंतिल ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस दौरान कुलपति ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से गीता जयंती समारोह को अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। आज पूरा विश्व पवित्र ग्रंथ गीता के रंग में रंग गया है। कार्यक्रम के अंत में कुलपति तथा उपायुक्त ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं सुर संध्या में शामिल हुए श्रोताओं ने बांसुरी वादक उस्ताद मुजतबा हुसैन की बांसुरी बजाने की कला की जमकर प्रसंशा की और कहा कि उनकी बांसुरी की तरंगों से वह गदगद हो गए।
विज्ञापन
