{"_id":"584461914f1c1be021a86750","slug":"gita-jayanti-marathon-gita-jayanti-kurukshetra-gita-jayanti-innogeration-president-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच एसपी, 15 डीएसपी व दो हजार पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच एसपी, 15 डीएसपी व दो हजार पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान भद्रकाली शक्तिपीठ, ब्रह्मसरोवर और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन को लेकर रविवार को पुलिस ने ड्यूटियों की रिहर्सल की। पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान आईजी करनाल रेंज एएस चावला की देखरेख में 5 एसपी तथा 15 डीएसपी सहित पुलिस के करीब 2000 जवान सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे।
विज्ञापन
इनके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस जवानों को तैनात किया गया है तथा इतने ही कर्मचारियों को सीआईडी ने भी तैनात किया है। यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिये विशेष प्रबंध किये गये है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी एएस चावला की देखरेख में रविवार को रिहर्सल हुई। इसमें आईजी ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। गीता जयंती पर दूसरे जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। इनमें करनाल से एक एसपी, दो डीएसपी सहित 115 जवान, कैथल से एक एसपी, दो डीएसपी सहित 150 जवान, अंबाला से एक एसपी सहित 125 जवान, यमुनानगर से एक एसपी एक डीएसपी सहित 125 जवान, जींद से एक एसपी सहित 150 जवान इसके अलावा कमांडो नेवल से कमांडो का दस्ता, भिवानी, पंचकूला, आईआरबी, एचएपी मधुबन व ट्रेनिंग सेंटर मधुबन से भी फोर्स मंगाई गई है।
विज्ञापन
अलग-अलग पुलिस अधीक्षकों को सौंपी कमांड
राष्ट्रपति के गीता महोत्सव में दौरे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा को लेकर अलग-अलग पुलिस अधीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। हैलीपैड पर एसपी कैथल सुमेर प्रताप सिंह, दो डीएसपी सहित अपने जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में एसपी जींद शशांक आनंद को सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। बह्म सरोवर तट पर एसपी यमुनानगर मुनीष चौधरी सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे वहीं भद्रकाली मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा एसपी अंबाला अभिषेक जोरवाल को सौंपा है।
विज्ञापन
कमांडो ने की कांबिग
सुरक्षा को लेकर आज नेवल से आये कमांडो दस्ते ने बह्म सरोवर एरिया व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एरिया मे काबिंग की। अपराध शाखा एक प्रभारी निरीक्षक अमन कुमार व दो के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार की देखरेख कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व सरोवर एरिया के चप्पे चप्पे को खंगाला।