{"_id":"583dcfb44f1c1bb61fde65ec","slug":"gita-jayanti-marathon-gita-jayanti-kurukshetra-gita-jayanti-artist-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता जयंती महोत्सव ः विदेशी कलाकार दिखाएंगे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता जयंती महोत्सव ः विदेशी कलाकार दिखाएंगे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
विशेष ई-रिक्शा का ट्रायल लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में कनाडा, इंडोनेशिया, जापान, हांगकांग देशों के कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को प्रस्तुत करेंगे। यह प्रस्तुति करीब 150 से ज्यादा कलाकार पुरुषोतमपुरा बाग के मुख्य मंच पर देंगे। महोत्सव में 8 दिसंबर को 6 बजे कनाडायिन ग्रुप और निफा द्वारा विशेष तौर पर तैयारी की गई है। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि 1 से 11 दिसंबर तक के प्रत्येक दिन के कार्यक्रम मनमोहक होंगे। 1 दिसंबर को क्राफ्ट मेले और सरस मेले का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
1 से 3 दिसंबर तक ब्लाक स्तर पर गीता का मेरे जीवन पर प्रभाव निबंध लेखन, केलिग्राफिक्स, पेंटिंग, रंगोली, श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन और कॉलेज स्तर पर ब्लाक में ही जिला शिक्षा अधिकारी और कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 से 10 दिसंबर तक जिला स्तरीय कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिलास्तर के कार्यक्रम में जहां सांस्कृतिक ग्रुप के कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे, वहीं गीता पर सेमिनार, नगर शोभा यात्रा और प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
सेक्टर 2 और 3 के पुल की साज सज्जा करेगा मिलेनियम स्कूल
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 2 और 3 के सामने जीटी रोड के पुल की साज-सज्जा की जिम्मेदारी स्वेच्छा से मिलेनियम स्कूल ने ली है। इस स्कूल के प्रबंधकों द्वारा पुल के क्षेत्र को भव्य बनाने के लिए सारा बजट खर्च किया जाएगा। इससे पहले पिपली गीता द्वार के सामने के पुल की साज-सज्जा की जिम्मेवारी विजडम स्कूल ने ली थी। विजडम स्कूल द्वारा साज-सज्जा का कार्य लगभग पूरा होना वाला है।
विज्ञापन
मंत्री कविता जैन करेंगी क्राफ्ट मेले का शुभारंभ
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव के शिल्प मेले का उद्घाटन 1 दिसंबर को नगर निकाय एवं जन संपर्क विभाग की मंत्री कविता जैन करेंगी। यह क्राफ्ट मेला 1 से 11 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे जारी रहेगा। मेले में करीब 200 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवार्डी शिल्पकार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पर सरस मेले का आयोजन 1 से 11 दिसंबर तक ब्रहमसरोवर पर किया जाएगा। इसका शुभारंभ 1 दिसंबर को सायं 4 बजे मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह करेंगे। इसमें करीब 1 हजार शिल्पकार भाग लेंगे।
विशेष ई-रिक्शा का ट्रायल लिया
गीता जयंती महोत्सव में प्रशासन और केडीबी द्वारा विशेष ई-रिक्शा चलाई जाएंगी। इस ई-रिक्शा की पूरी तरह ब्रांडिड करवाई जाएगी। यह ई-रिक्शा ट्रैफिक पुलिस का भी सहयोग करेंगी। कुरुक्षेत्र गीता मैराथन के बाद डीसी सुमेधा कटारिया सहित अन्य अधिकारियों ने पुरुषोतमपुरा बाग से लेकर ब्रह्मसरोवर के मुख्य गेट तक सवारी भी की है।
तैयार की देवी-देवताओं की मूर्तियां
गीता जयंती महोत्सव पर मेहमानों और पर्यटकों को लुभाने और महोत्सव का एहसास करवाने के लिए ब्रह्म सरोवर के उतरी पश्चिमी तट पर स्टालों के बीच में सफेद चादर के साथ क्ले से देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियां बनाकर सजाई गई हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुचि स्मिता कहा कि अब ब्रह्म सरोवर पर आने वाले पर्यटक व श्रृद्धालु सुबह और शाम के समय धार्मिक गीतों, भजनों और संगीत का आनंद ले पाएंगे।