फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   gita jayanti mahotsav, gita jayanti, gita slogan, 1800 students, participate, kurukshetra

शंखध्वनि के साथ ही धर्मनगरी में गूंजे गीता के श्लोक

Wed, 07 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Wed, 07 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
gita jayanti mahotsav, gita jayanti, gita slogan, 1800 students, participate, kurukshetra
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का थीम पार्क बुधवार को गीता के श्लोकों से गूंज उठा। 18 हजार से ज्यादा बच्चों ने गीता के 18 अध्यायों में से प्रेरक 18 श्लोकों का सामूहिक उच्चारण किया तो माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इसको 7 मिनट 29 सेकेंड में पूरा किया गया।

विज्ञापन


उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने पत्रकारों को जानकारी दी कि श्लोकों का समय दो टाइम कीपर के जरिये स्टाप वॉच के माध्यम से रिकार्ड किया गया है। अहम पहलू यह है कि गिनीज बुक कार्यालय के नियमानुसार हर 50 बच्चों पर एक सुपरवाइजर नियुक्त किया गया था। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और अन्य संस्थाओं के सहयोग से बच्चों ने विश्व शांति के लिए गीता श्लोकों का सामूहिक गायन किया। इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो व कुरुक्षेत्र एफएम से सीधा प्रसारण भी किया गया। इसके लिए म्यूजिक ट्रैक का प्रयोग किया गया। इसे मंच पर ग्रुप ने और मंच से नीचे प्रतिभागियों ने साथ-साथ गायन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस गायन की शुरुआत शंख ध्वनि से की गई और समापन का संकेत भी शंख ध्वनि से दिया गया। इसके समय को रिकार्ड करने के लिए दो टाइमकीपर नियुक्त किए गए और इस गायन का कुल समय 7 मिनट 29 सेकेंड का रहा। इसे विश्व रिकार्ड में शामिल करने की प्रारंभिक अनुमति गिनीज बुक से ली जा चुकी है और सभी सबूतों, फोटो व सुपरवाइजर आदि की रिपोर्ट गिनीज बुक कार्यालय को भेजी जा चुकी है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


574 जिलों की माटी से बनेगी श्रीकृष्ण की प्रतिमा : सीएम
कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीतामय युवा चेतना कार्यक्रम ने विश्व रिकार्ड बनाने की ओर कदम बढ़ाया है। पहली बार 18 हजार विद्यार्थियों ने पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों का सामूहिक उच्चारण और अनुवाद कर नया इतिहास रचने का काम किया है। इन विद्यार्थियों ने पूरे समाज को कर्म, ज्ञान, भक्ति योग के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। इतना ही नहीं इस पावन धरा पर पूरे विश्व को एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए 574 जिलों की माटी से बनी भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के दौरान थीम पार्क में गीतामय युवा चेतना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंनेे गीता के 700 श्लोकों को याद रखने वाली राजस्थान की बेटी अमृतया गीतिका को मंच पर अलग-अलग लोगों द्वारा पूछे गए श्लोकों का उच्चारण करने पर 51 हजार रुपये और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed