{"_id":"674b80b500ef4f223f0c146a","slug":"gita-jayanti-celebrations-will-be-held-with-great-enthusiasm-in-ladwa-and-pehowa-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127669-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाडवा और पिहोवा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गीता जयंती समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाडवा और पिहोवा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गीता जयंती समारोह
विज्ञापन
लाडवा/पिहोवा। उपमंडल लाडवा में पहली बार जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह मनाया जाएगा जबकि पिहोवा उपमंडल में भी लाडवा के साथ ही नौ से 11 दिसंबर तक यह आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गीता सेमिनार, गीता हवन एवं पाठ, स्कूली छात्रों द्वारा पेंटिंग व अन्य शैक्षणिक प्रतियोगिताएं, गीता एवं महाभारत पर आधारित प्रदर्शनी, संस्थाओं के सहयोग से नगर शोभायात्रा, श्रीमद्भगवद्गीता, महाभारत एवं भगवान श्री कृष्ण बहुआयामी व्यक्तित्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 11 दिसंबर को वैश्विक गीता पाठ का आयोजन होगा। इस वैश्विक गीता पाठ के साथ लाडवा व पिहोवा के 50-50 स्कूलों के कम से कम 50-50 विद्यार्थी जुड़ेंगे।
उपायुक्त नेहा सिंह ने शनिवार को समारोह को लेकर अधिकारियों की एक बैठक ली व दिशा-निर्देश भी दिए। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन जिला कुरुक्षेत्र में भी किया जा रहा है लेकिन इस बार पिहोवा के साथ-साथ लाडवा उपमंडल में भी जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन नौ से 11 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा।
महोत्सव को लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में एडीसी, नगराधीश, लेखा अधिकारी ऑडिट, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सदस्य सचिव और दो-तीन संस्थाओं के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा पिहोवा और लाडवा में संबंधित एसडीएम को उपायुक्त के आदेशानुसार नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
बॉक्स
मेरा प्रिय गीता श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर एक विशेष प्रतियोगिता मेरा प्रिय गीता श्लोक का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों से प्रेरित होकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव कर चुके हैं। इस अनूठी पहल के माध्यम से प्रतिभागी न केवल अपने अनुभवों को सांझा कर सकेंगे बल्कि श्रीमद्भगवद्गीता के शाश्वत ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने में भी योगदान देंगे।