फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Girls took out tricolor path journey, Kurukshetra

छात्राओं ने निकाली तिरंगा पथ यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Girls took out tricolor path journey, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें तिरंगा पथ यात्रा, मानव श्रृंखला बनाना, झंडा बनाओ प्रतियोगिता प्रमुख रहे।
तिरंगा पथ यात्रा को प्राचार्या सुमन बाला ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में 70 छात्राओं व छह अध्यापिकाओं ने भाग लिया। यह यात्रा विद्यालय प्रांगण से आरंभ होकर रेलवे रोड व सुभाष मंडी से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान छात्राओं ने वंदे मातरम, भारत माता की जय एवं हर घर तिरंगा का संदेश देते हुए जोरदार नारे लगाए। तिरंगा
विज्ञापन

यात्रा से पूर्व प्रबंध समिति के सभी सदस्यों, सभी छात्राओं, अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों को तिरंगा वितरित कर तिरंगा अभियान की जानकारी दी गई और कहा गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हम सभी को अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लहराना चाहिए। यात्रा में आचार्य पूनम शर्मा, वर्षाली, गीता धीमान, समिधा, ज्योति आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed