{"_id":"60aeb7098ebc3e55570970ed","slug":"girl-arrest-blackmailing-with-doctor-kurukshetra-news-knl71071897","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म मामले में समझौते के लिए डॉक्टर दंपती से दो लाख लेते युवती काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म मामले में समझौते के लिए डॉक्टर दंपती से दो लाख लेते युवती काबू
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव बनाकर डॉक्टर दंपती से 50 लाख की मांग करने वाली एक युवती को शाहाबाद पुलिस ने दो लाख लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवती ने अपनी मर्जी से डॉक्टर के साथ अवैध संबंध बनाए थे, जिसके बाद शाहाबाद पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया और अब समझौते के लिए 50 लाख की मांग करने लगी।
डॉक्टर की पत्नी से प्राप्त शिकायत पर पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने आरोपी युवती को रंगे हाथों काबू किया है। शाहाबाद थाना पुलिस को दी शिकायत में चंडीगढ़ की एक महिला डॉक्टर ने बताया था कि शाहाबाद की एक युवती उसके पति के अस्पताल में स्टाफ सदस्य थी और उस युवती ने बातों से गुमराह कर उसके पति की सहानुभूति का फायदा उठाकर अपनी इच्छा से उसके पति के साथ शारीरिक संबंध बना लिए।
उसके बाद में युवती उसके पति को ब्लैकमेल करने लगी और उसके पति के खिलाफ शाहाबाद थाना में झूठा दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करा दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि बाद में दुष्कर्म मामले में समझौता करने के लिए युवती ने 50 लाख रुपये की मांग कर रही है। पुलिस को शिकायत में डाक्टर की पत्नी ने कहा कि युवती ने उसे व उसके पति को 5 लाख के साथ बुलाया है, अगर मौके पर पुलिस छापा मार देती है तो उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा सकता है। थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन किया गया और शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सूचना पर छापा भी मारा गया। इस छापामारी के दौरान आरोपी युवती को शिकायतकर्ता के पति से 2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।