फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   gilty

वन विभाग के कर्मचारियों पर फायरिंग करने के दोषी एक पशु तस्कर को तीन साल की कैद, 10 हजार जुर्माना भी लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
gilty
कुरुक्षेत्र। कोर्ट ने वन विभाग के कर्मचारियों पर अवैध हथियारों से फायरिंग करने के एक आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष की कैद और 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न अदा करने पर दोषी को अतिरिक्त एक माह की सजा काटनी होगी, जबकि अन्य दो आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। यह फैसला न्यायाधीश मनीष दुआ की अदालत में लिया गया है।
विज्ञापन

जिला उप न्यायवादी श्रीराम ने बताया कि 18 दिसंबर 2016 को झांसा पुलिस थाना के क्षेत्र में गांव उदारसी के निकट नहर के पुल पर पशु तस्करों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर फायरिंग की थी। पुलिस को सौंपी शिकायत में वन विभाग ज्योतिसर में कार्यरत अधिकारी जगमाल ने बताया था कि वह अपने स्टाफ सहित नहर के किनारे लगे पेड़ों की सुरक्षा को लेकर रात्रि में नहर पुल के नजदीक नाकाबंदी कर खड़े हुए थे। इसी दौरान पिकअप वाहन नंबर यूपी 11टी 8389 पर सवार युवक ने उन पर फायर कर दिया। उस दौरान उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त हमलावरों को काबू करने का प्रयास भी किया था, लेकिन वे लोग नहर की पटरी पर गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस ने देखा कि उक्त गाड़ी में 4 गोवंशों को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था। इस संदर्भ में पुलिस ने हत्या के प्रयास, कामकाज में बाधा व फायर करने सहित अन्य धाराओं के साथ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही अपराध शाखा-1 की टीम ने छापामारी करते हुए आरोपी असलम, भजनलाल, काला उर्फ कालू पुत्र पाशी निवासी गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जिसकी नियमित सुनवाई करते हुए न्यायाधीश मनीष दुआ ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दोषी करार दिया। इस आरोपी के खिलाफ सहारनपुर में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। यह आरोपी सहारनपुर की जेल में बंद था, जिससे सहारनपुर पुलिस अदालत के आदेश पर कुरुक्षेत्र लेकर आई थी। न्यायाधीश ने मनीष दुआ ने दोषी करार देते हुए काला उर्फ कालू को शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत 3 साल की कैद, दस हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में एक माह अलग से कैद काटनी होगी, जबकि आरोपी असलम व भजनलाल को अदालत ने बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed