फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   General operations stopped in LNJP hospital for a month

Kurukshetra News: एलएनजेपी अस्पताल में एक महीने से बंद पड़े जनरल ऑपरेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
General operations stopped in LNJP hospital for a month
कुरुक्षेत्र। जिले की 12 लाख आबादी पर एलएनजेपी अस्पताल में तैनात एकमात्र सर्जन का तबादला होने से यहां महीने भर से जनरल ऑपरेशन बंद पड़े हैं। इससे ऑपरेशन कराने आ रहे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऑपरेशन के लिए उनको 36 किलोमीटर दूर दूसरे जिले में रेफर किया जा रहा है। गत जुलाई माह में एलएनजेपी में तैनात जनरल सर्जन डॉ. भूपेंद्र सिंह समेत दो मेडिकल ऑफिसर (एमओ) को विभाग ने एसएमओ पदोन्नत किया था। इस पदोन्नति के बाद डॉ. भूपेंद्र सिंह को जिला जींद भेज दिया गया। उनके यहां से जाने के बाद एलएनजेपी में हर्निया, गुर्दे की पथरी, पित्त की थैली, अपेंडिक्स, आंतों के संक्रमण अथवा दर्द, सिर की चोट के साथ जनरल ऑपरेशन होना बंद हो गए। इससे ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल से मिले रिकॉर्ड के मुताबिक इस साल जून माह तक यहां कुल 1276 ऑपरेशन हुए हैं, जिनमें डॉ. भूपेंद्र से संबंधित ऑपरेशन भी शामिल है। डॉ. भूपेंद्र सिंह सप्ताह में सोमवार के दिन चार से छह ऑपरेशन किया करते थे। इसके अतिरिक्त तीन दिन परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत फील्ड कार्य और बाकी दिन ओपीडी संभालते थे। इसके अलावा वे अस्पताल में नलबंदी के ऑपरेशन भी करते थे। हालांकि विभाग नलबंदी के ऑपरेशन निजी चिकित्सकों से करा रहा है, मगर जनरल ऑपरेशन के लिए मरीजों को दूसरे जिले में भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन



नहीं मिला दूसरा सर्जन
करीब महीने भर का समय बीत जाने के बाद विभाग इस अस्पताल के लिए कोई दूसरे सर्जन को नियुक्त नहीं कर पाया। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा रहा है। ऑपरेशन कराने के लिए मरीजों को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। इससे मरीज के साथ-साथ तीमारदार भी परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग से कई बार कर चुके मांग : डॉ. अनुपमा सिंह
अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. अनुपमा ने माना कि सर्जन का पद रिक्त होने से अस्पताल में जनरल ऑपरेशन बंद पड़े हैं, मगर मरीजों को कल्पना चावला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। अस्पताल की ओर से सीएमओ के जरिए विभाग को जनरल सर्जन की नियुक्ति के लिए मांग कर चुके हैं। उन्हें उम्मीद है जल्द अस्पताल को सर्जन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed