फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta's teachings provide peace in times of unrest: Swami Gyananand

अशांति में शांति प्रदान करता है गीता उपदेश : स्वामी ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Geeta's teachings provide peace in times of unrest: Swami Gyananand
शाहाबाद : गीता ज्ञान की अमृत वर्षा करते स्वामी ज्ञानानंद। विज्ञ​प्ति
शाहाबाद। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सान्निध्य में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता की ओर से हुडा ग्राउंड में गीता ज्ञान अमृत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका बुधवार को चतुर्थ दिवस रहा। इस अवसर पर पटियाला से सिख संत बाबा भूपेंद्र सिंह महाराज और वृंदावन से प्रसिद्ध कथा वाचक राम मोदगिल शास्त्री का आगमन हुआ। स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि गीता केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि विश्व शांति सद्भाव की अचूक प्रेरणा है। यह सत्य है कि समय के साथ-साथ विज्ञान के प्रभाव से अनेक नई-नई सुख सुविधाओं के साधन विकसित हुए हैं लेकिन यह भी सत्य है कि दुविधाएं, आशंकाएं, चिंताएं और नाना प्रकार की समस्याएं भी उतनी ही तेजी से बढ़ी हैं। कभी-कभी ऐसा दिखता है मानो पूरा विश्व युद्ध रूपी संहार के कगार तक जा चुका है। इसके लिए समाधान और अशांति में शांति और दुर्भावना में सद्भावना ढूंढने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युद्ध के अशांत और दुर्भावना में वातावरण में जिस ढंग से श्री कृष्ण ने गीता उपदेश के रूप में शांति और सद्भाव का उद्घोष किया, वह तब अशांत और विचलित हो रहे अर्जुन के लिए शांति का आधार बना। गीता ज्ञान अमृत उत्सव में बाबा भूपेंद्र सिंह पटियाला व राम मोदगिल शास्त्री के संबोधन के साथ-साथ नगर पालिका की पूर्व उप-प्रधान नीलम साहनी ने भी गीता पर अपने भाव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के नेशनल प्रेसिडेंट अशोक मेहता, प्रदेश महासचिव राकेश भल्ला उगाला, लाइट्सन फाउंडेशन के चेयरमैन अनिल अरोड़ा, एडिशनल एडवोकेट जनरल हरियाणा लोकेश सिंघल पहुंचे। अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान धनपत राय अग्रवाल, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हरभगवान छाबड़ा, स्थानीय प्रधान शुभम साहनी, समाज सेवी अमित चावला और चरणजीत शर्मा मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित हुए। वहीं सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान काला आहूजा ने यजमान के तौर पर कार्यक्रम में सहभागिता की।

शाहाबाद : गीता ज्ञान की अमृत वर्षा करते स्वामी ज्ञानानंद। विज्ञप्ति

शाहाबाद : गीता ज्ञान की अमृत वर्षा करते स्वामी ज्ञानानंद। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed