फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta's shloka is now visible on the badge on Haryana Police's uniform

Kurukshetra News: अब हरियाणा पुलिस की वर्दी पर लगे बैज पर नजर आ रहा गीता का श्लोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Geeta's shloka is now visible on the badge on Haryana Police's uniform
कुरुक्षेत्र। हरियाणा पुलिस की वर्दी के लिए तैयार किया गया गीता के श्लोक का बैज।
कुरुक्षेत्र। अब हरियाणा पुलिस की वर्दी पर सेवा, सुरक्षा और सहयोग के बैज पर गीता का एक श्लोक भी नजर आएगा। गीता का यह श्लोक कर्मण्येवाधिकारस्ते पुलिस को कर्म करने के लिए प्रेरित करेगा। इस बैज में भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन का रथ को भी अंकित किया गया है। इस श्लोक का राष्ट्रीय फैशन डिजाइन संस्थान कुरुक्षेत्र के प्रो. डॉ. श्रीनिवास एस दुधगांवकर ने डिजाइन किया है। गत माह 26 जून को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में आयोजित पुलिस संवाद कार्यक्रम में इस बैज को हरियाणा पुलिस को समर्पित किया था। अब जिला पुलिस के जवान इस संदेश वाले बैज के साथ ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बैज को लेकर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि पहले राष्ट्रपति निशान मिलना और अब गीता का श्लोक का बैज छाती पर लगाना पुलिस के लिए गौरव की बात है। पुलिस के जवान अपने कंधे पर राष्ट्रपति निशान और छाती पर कर्मण्येवाधिकारस्ते का बैज लगाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रपति के निशान से वर्दी की शान और पुलिस का हौसला बढ़ा है। उसी तरह यह श्लोक पुलिस को हमेशा कर्म करने का संदेश देता रहेगा।
विज्ञापन

बताया कि पहले धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि से विश्व को भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश में कर्म करने का संदेश दिया। अब हरियाणा पुलिस की वर्दी पर गीता का श्लोक का डिजाइन भी धर्मक्षेत्र से ही दिया गया है। यह जिला पुलिस के लिए और भी गौरव बढ़ाने वाली बात है। इसके साथ ही पुलिस की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। जैसे पहले हरियाणा पुलिस अपने सेवा, सुरक्षा और सहयोग को सार्थक कर रही है उसकी प्रकार गीता के श्लोक के अर्थ को भी सार्थक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैज के निर्माता को किया सम्मानित
इस गीता श्लोक लिखित बैज के निर्माता को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। मालूम हो इस बैज को प्रो. डॉ. श्रीनिवास एस दुधगांवकर ने पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक भौरिया के अनुरोध पर तैयार किया है। डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि इस बैज को बनाने में राष्ट्रीय फैशन डिजाइन संस्थान कुरुक्षेत्र की डायरेक्टर डॉ. वनिता आहूजा का भरपूर सहयोग मिला है। उन्हें बेहद खुशी है कि उनका तैयार बैज हरियाणा पुलिस की वर्दी की शान बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed