फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta Vidya Mandir team got third place in state level volleyball competition

Kurukshetra News: प्रांत स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में गीता विद्या मंदिर की टीम ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Geeta Vidya Mandir team got third place in state level volleyball competition
शाहाबाद। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह मोहित व अ
शाहाबाद। गीता विद्या मंदिर शाहाबाद की वाॅलीबॉल की अंडर 17 की टीम ने प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिसको लेकर विद्यालय परिसर में खुशी की लहर है। विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों के पहुंचने पर प्रधानाचार्य द्वारा मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया और कहा कि खेलों के द्वारा विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

35वे प्रांतीय खेलकूद समारोह में दूसरे दिन विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह मोहित, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी गुप्ता, प्रांत टोली सदस्य अनिल गुप्ता द्वारा पुरस्कार वितरित किए। गीता विद्या मंदिर के छात्र शुभम, यश करन, लविश, नवजोत, मनमोहन, चिराग, आदर्श, सौरव, मनजोत और हरमन ने हिस्सा लिया। सम्मान समारोह के दौरान गीता विद्या मंदिर की प्राचार्य निशा गोयल व संकुल प्रमुख सुधीर भी उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत किया। शाहाबाद में हुए रूरल खेल में अंडर 14 में कुंज ने 800 मीटर दौड़ में गोल्ड और रिले दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 14 के दीपांशु ने रिले दौड़ में कांस्य और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 17 में विपुल ने रिले दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed