फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta Jayanti related programs will also be held in Ladwa from 29th.

Kurukshetra News: लाडवा में भी होंगे गीता जयंती से जुड़े कार्यक्रम 29 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti related programs will also be held in Ladwa from 29th.
लाडवा। ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही उपमंडल लाडवा में भी गीता जयंती के जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद् गीता पर सेमीनार, प्रतियोगिता, प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके साथ ही क्राफ्ट दुकानें व खाद्य सामग्री के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

29 नवंबर को विद्यार्थियों के बीच रंगोली, क्राफ्ट, स्कैच, श्लोक उच्चारण, गीता प्रस्ताव और सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही क्राफ्ट मेला, गीता पर आधारित प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 30 नवंबर को श्रीमद्भगवद कथा का आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही गीता यज्ञ, गीता सद्भावना यात्रा, गीता आरती का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह एक नवंबर को ग्लोबल गीता पर चर्चा, गीता आरती और दीप दान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम पंकज सेतिया ने कहा कि गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है, जिसे तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव को मनाने की शुरुआत कुरुक्षेत्र से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed