फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta Jayanti Mahotsav lakhs of lamps lit at Kurukshetra CM Nayab singh saini join

जगमग हुई धर्मनगरी: गीता जयंती पर कुरुक्षेत्र के सन्निहित व ब्रह्मसरोवर पर जले लाखों दीये, सीएम ने किया दीपदान

Wed, 11 Dec 2024 08:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Dec 2024 08:36 PM IST
सार

गीता जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर पवित्र धर्मनगरी कुरुक्षेत्र लाखों दीयों से जगमग हो उठी। मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच सन्निहित सरोवर में दीपदान किया तो हजारों श्रद्वालु दीपोत्सव के लिए अगाध श्रद्वा के साथ उमड़ पड़े। 

विज्ञापन
Geeta Jayanti Mahotsav lakhs of lamps lit at Kurukshetra CM Nayab singh saini join
पवित्र सन्निहित व ब्रह्मसरोवर पर जलाए गए दीप। - फोटो : संवाद

विस्तार

धर्मनगरी स्थित पवित्र सन्निहित व ब्रह्मसरोवर गीता जयंती के अवसर पर बुधवार को दीपोत्सव से जगमग हो उठे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता जयंती के पावन पर्व पर मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच सन्निहित सरोवर में दीपदान किया तो हजारों श्रद्वालु दीपोत्सव के लिए अगाध श्रद्वा के साथ उमड़ पड़े। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्राचीन एवं ऐतिहासिक सन्निहित सरोवर के तट पर गीता जयंती के दिन दीपोत्सव मनाना एक गौरव का विषय है। इस दीपोत्सव से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों की रोशनी विश्व के हर जनमानस तक पहुंचेंगी। इससे हर मानव का जीवन आलौकिक और विकसित होगा। 

विज्ञापन

Geeta Jayanti Mahotsav lakhs of lamps lit at Kurukshetra CM Nayab singh saini join
गीता जयंती महोत्सव के समापन पर पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर एयर बैलून छोड़ते श्रद्धालु व वेदपाठी। - फोटो : संवाद

इससे पहले इस दीपदान कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह का श्री ब्राहमण एवं तीर्थोद्घार सभा के सरंक्षक जयनारायण शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा तथा विश्वकांत शर्मा के साथ-साथ शहर की विभिन्न समाज सेवी एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में वेद मंत्रोच्चारण के बीच पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। सभा की ओर से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद तथा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा को सम्मानित किया।

Geeta Jayanti Mahotsav lakhs of lamps lit at Kurukshetra CM Nayab singh saini join
सन्निहित सरोवर पर दीपदान व पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद
पूरी दुनिया के लिए गौरव का दिन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कुरुक्षेत्र, हम सबके ही नहीं, अपितू सारी दुनिया के लिए गौरव का दिन है। भगवान श्री कृष्ण ने अपने मुख से हमें गीता के उपदेश दिए है। भगवान कृष्ण की गीता से आपका जीवन अलौकिक एवं विकसित होगा। इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, डॉ. ऋषिपाल मथाना, एमके मोदगिल, कैप्टन परमजीत सिंह, विजय नरुला, प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी, डा. प्रीतम सिंह, प्रदीप झांब, रविंद्र सांगवान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed