फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   geeta jayanti, geeta, kurukshetra geeta jayanti, haryanavi style, kurukshetra

गीता जयंती महोत्सव ः हरियाणवी अंदाज में होगा प्रतिनिधियों का स्वागत

Thu, 24 Nov 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Thu, 24 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में देश के 574 जिलों से आने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत हरियाणवी अंदाज में होगा। मेहमानों की हर प्रकार की सुविधाओं को जहन में रखा गया है। इतना ही नहीं इन मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में की जाएगी।    

विज्ञापन


विधायक सुभाष सुधा बुधवार को पंचायत भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव को यादगार  बनाने के लिए जोरदार तैयारियां की जा रही है। इसके लिए अधिकारियों की टीमें गठित की गई है। महोत्सव में पहली बार पूरे राष्ट्र के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए देश के 574 जिलों से प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। ये सभी प्रतिनिधि अपने-अपने प्रदेश की वेशभूषा में पहुंचेंगे और पवित्र ग्रंथ गीता के 574 श्लोकों का उच्चारण भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के दौरान ब्रह्म सरोवर और आसपास के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा। जो भी व्यक्ति इसका प्रयोग करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जाएगी।  
विज्ञापन

   
विधायक ने कहा कि पिपली से लेकर थर्ड गेट तक शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इसके लिए शहर की सभी समाज सेवी संस्थाएं भी सहयोग करेंगी। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए 24 नवंबर को सुबह 10 बजे पिपली से लेकर थर्ड गेट और  ब्रह्मसरोवर का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान सभी अधिकारी भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी व नई सब्जी मंडी से बरामद किया 20 किलोग्राम पॉलीथिन
कुरुक्षेत्र शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान नगर परिषद के सीएसआई  रुप रविन्द्र बिश्रोई और एसआई कर्मचंद ने नई सब्जी मंडी की सभी दुकानों को चेक किया और 5 किलोग्राम पॉलीथिन बरामद किया। इसी प्रकार पुरानी सब्जी मंडी में छापामारी कर 15 किलोग्राम पॉलीथिन बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed