फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta and Neil Yadav brought glory to the state in Para Road Cycling Competition

Kurukshetra News: पैरा रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में गीता और नील यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान

Sun, 22 Feb 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 22 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Geeta and Neil Yadav brought glory to the state in Para Road Cycling Competition
कुरुक्षेत्र। हैदराबाद में आयोजित दूसरी राष्ट्रीय पैरा रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए। डॉ. गीता कुरुक्षेत्र की है और कोच पंजाब सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय पैरा साइकिलिस्ट नील यादव ने सी-दो कैटेगरी में रजत पदक जीतकर एक बार फिर प्रदेश का परचम लहराया। वहीं डॉ. गीता ने सी-दो कैटेगरी में रजत पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि दिव्यांग खिलाड़ी भी अपनी मेहनत और लगन से नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर अवसर प्रदान कर रही है। समान खेल योजनाओं का लाभ मिलने से उनका मनोबल लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा टीम मैनेजर जगदीश असीजा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि वे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed