फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gave information about career possibilities to students

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को कॅरिअर की संभावनाओं की दी जानकारी

Fri, 21 Feb 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 21 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gave information about career possibilities to students
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में कॅरियर गाइडेंस एवं प्लेसममेंट सेल और कंप्यूटर साइंस परिषद के सहयोग से कॅरियर गाइडेंस एवं प्लेसममेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय के मार्केटिंग मैनेजर अश्वनी गोयल और विपुल अरोड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफल कॅरियर के लिए आत्म विश्लेषण, मानसिक स्पष्टता और रचनात्मक सोच बहुत जरूरी है। आत्म-जागरूकता से व्यक्ति अपने रुचि के क्षेत्रों, क्षमताओं और मूल्यों को पहचान सकता है। मानसिक कल्पना व्यक्ति को अपने लक्ष्यों की स्पष्ट तस्वीर बनाने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रभावी रणनीतियां अपनाने में मदद करती हैं। उन्होंने छात्राओं को निरंतर आत्म-विश्लेषण करने, रचनात्मक सोच विकसित करने और आत्म-विश्वास बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता विपुल अरोड़ा जी ने छात्राओं का ग्राफिक डिजाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरीके से ग्राफिक डिजाइन और विज्ञापन का प्रभाव हमारे व्यापार और डिजिटल प्लेटफार्म पर पड़ता है। उन्होंने छात्राओं को ग्राफिक डिजाइन और विज्ञापन के क्षेत्र में विभिन्न करियर विकल्प जैसे फ्रीलांसिंग, कार्पोरेट जाॅब और मनोरंजन उद्योग से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इस क्षेत्र में छात्राएं अपने कॅरियर की शुरूआत कर सकती हैं। प्राचार्या डाॅ. उपासना आहुजा ने कहा कि वर्तमान समय में सभी संस्थानों में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का ध्येय भी यही है कि छात्राएं आत्म विश्लेषण करते हुए आत्मनिर्भर बनें और अपने आंतरिक गुणों का सदुपयोग करते हुए रोजगार के क्षेत्र में सफलता हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed