{"_id":"622bac2b1f86bd63582b9293","slug":"gave-free-medicines-after-health-check-up-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1015981176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत जांच कर मुफ्त दवाएं दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत जांच कर मुफ्त दवाएं दीं
विज्ञापन
शिविर में बुजुर्ग की जांच करते डॉ. जगमेंद्र मलिक व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेक्टर-तीन स्थित सामुदायिक केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अतिरिक्त प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगमेंद्र मलिक, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप मेहता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन मेहता, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके झांब और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंद्रजीत चौहान ने करीब 100 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा।
शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, एड्स और स्ट्रोक सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कराते हुए जागरूक भी किया गया। परामर्श के साथ-साथ निशुल्क दवाएं वितरित की गई। शिविर का शुभारंभ जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने किया। सिविल सर्जन डॉ. सिंह ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। 40 वर्ष की आयु के बाद अक्सर देखा जाता है कि व्यक्ति सांस, दमा, शुगर, उच्च रक्तचाप, मोतियाबिंद, गठिया और अवसाद सहित कई अन्य बीमारियों की चपेट में आ जाता है। इसे जेहन में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसारनियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
अतिरिक्त प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मलिक ने बताया स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ अपनी टीम के साथ मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। शिविर में करीब 100 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ, पूर्व मुख्य तकनीकी अधिकारी नरेश सैनी, नर्सिंग ऑफिसर ममता शर्मा, आदित्य सिंह, जोगिंद्र सिंह, जसपाल सिंह, नीरज कुमार, अंजू बाला, अन्नू, रीना, अंकिता, रामपाल पाली, प्रवीन आदि मौजूद रहे।