{"_id":"672bdf322a7e5596a905da09","slug":"gaurav-dhangi-of-lord-parshuram-college-won-the-race-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-126522-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दौड़ में भगवान परशुराम कॉलेज के गौरव ढांगी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दौड़ में भगवान परशुराम कॉलेज के गौरव ढांगी ने मारी बाजी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 61वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट में दौड़ प्रतियोगिता म
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से तीन दिवसीय 61वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया, जिसका आगाज बुधवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया गया। एथलीट मीट का उद्घाटन कुवि खेल परिषद के अध्यक्ष एवं एमएन कॉलेज शाहाबाद के प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी ने किया। उन्होंने मीट में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों को खेलों के नियमों का सम्मान करने की प्रतिज्ञा दिलाई एवं मानसिक सुदृढ़ता के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का आह्वान किया।
खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि एथलेटिक्स मीट पुरुष वर्ग 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भगवान परशुराम कॉलेज के गौरव ढांगी ने पहला स्थान प्राप्त किया और ग्रीनवुड डिग्री कॉलेज करनाल के अंकुश ने दूसरा तथा डीएवी कॉलेज चीका के विकास ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम गर्ल्स कॉलेज लोहार माजरा की रिंपी ने पहला, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की अंचल रानी ने दूसरा और गुरुनानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की प्रीना देवी ने तीसरा तथा भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र की रचना ने चौथा स्थान हासिल किया।
लंबीकूद महिला वर्ग प्रतियोगिता में ग्रीनवुड डिग्री कॉलेज करनाल की कुसुम ने बाजी मारकर पहला स्थान हासिल किया और राजकीय कन्या महाविद्यालय गुहला चीका की सुखप्रीत कौर ने दूसरा तथा केवीए डीएवी कॉलेज फॉर वुमन करनाल की जिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक पुरुष प्रतियोगिता में स्वामी देवी दयाल प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट बरवाला पंचकुला के तुषार ने पहला स्थान हासिल किया और जाट कॉलेज कैथल के सूर्या प्रताप सिंह ने दूसरा तथा गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल के सागर रूहल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉ. नितिन सहगल, डॉ. दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।