फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gaucharand and Hathira secured a spot in the quarter-finals with a win.

Kurukshetra News: गौचरांद और हथीरा ने जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gaucharand and Hathira secured a spot in the quarter-finals with a win.
कुरुक्षेत्र।मैच के दौरान शॉट लगाता हुआ हथीरा का खिलाड़ी कातू। संवाद
कुरुक्षेत्र। गौचरांद क्रिकेट कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गौचरांद और हथीरा की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले मुकाबले में गौचरांद ने बेगपुरा को नौ विकेट से हराया जबकि दूसरे मुकाबले में हथीरा ने पटियाला को 10 विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन


पहले मैच में गौचरांद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करते हुए बेगपुरा ने पांच ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए। नवीन शर्मा ने 16 गेंदों पर चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 36 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कोकी ने सात गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए। गौचरांद की ओर से राजन ने आठ रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


73 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौचरांद की टीम ने महज एक विकेट खोकर 3.5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। गुलाब ननहेड़ा ने 13 गेंदों पर पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से नाबाद 43 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि साबी ने नौ गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी। दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में पटियाला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में पांच विकेट पर 45 रन बनाए। जवाब में हथीरा के सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत करते हुए तीन ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 48 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। रवि कातू ने नौ गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए, जबकि सौरभ चहल ने नौ गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके की सहायता से 22 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed