{"_id":"62b0d33a3e50e0237f113f69","slug":"gatka-player-honored-with-gold-and-silver-medals-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1121528140","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण और रजत पदक विजेता गतका खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण और रजत पदक विजेता गतका खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन
गतका टीम को प्रोत्साहित करते कवलजीत सिंह, तजिंदरपाल सिंह व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा गतका एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने खेलो इंडिया में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली हरियाणा गतका की टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सिख मार्शल आर्ट गुरु साहिब की अनमोल देन है। इस अनोखी व अनमोल कला के दम पर ही सिखों ने अनेक युद्धों में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को अपने निजी कोष से 5100 रुपये देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की सिख मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हरियाणा गतका एसोसिएशन की पुरुष टीम ने ऑल ओवर हरियाणा में पहला स्थान अर्जित किया है। टीम ने चार स्वर्ण और चार रजत पदक जीत हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गतका खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए एक खेल मैदान व एक अकादमी की सुविधा मुहैया कराए ताकि अधिक से अधिक बच्चों को सिख मार्शल आर्ट के गुर सिखाए जा सकें।
इस दौरान एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य तजिंद्रपाल सिंह ने टीम के प्रतिभागियों को सिरोपा पहना कर उनका अभिनंदन किया। कहा कि हर सिख बच्चे को सिख मार्शल आर्ट के गुर सीखने चाहिए। यह सिख कौम के गौरवमयी इतिहास का अहम हिस्सा है और इसकी एक अलग पहचान है। इस मौके पर खिलाड़ी अर्जमीत कौर, जशप्रीत कौर, अर्शप्रीत कौर, भानु, कृष, ऐशप्रीत कौर, मानसी, तमन्ना, कंचन दीप कौर, गुरकीरत सिंह, जसकीरत सिंह, आशीष, अरमानदीप सिंह, वारिस प्रीत सिंह, जशनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित सुखपाल सिंह मौजूद रहे।