फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Garbage became a crisis, people blocked the road in Shahabad

Kurukshetra News: संकट बना कचरा, शाहाबाद में लोगों ने सड़क की जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Garbage became a crisis, people blocked the road in Shahabad
पिहोवा। नगरपालिका के डंपिंग ग्राउंड को शहर से बाहर निकालने को लेकर रोष जताते लोग। विज्ञप्ति
शाहाबाद/ पिहोवा। जिले में कचरा आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन के भी गले की फांस बन गया है। प्रशासन कचरा डंप करने को लेकर पुख्ता प्रबंध नहीं कर पा रहा है। ऐसे में न केवल सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है बल्कि लोगों को अब बारिश का सीजन नजदीक देख बीमारी फैलने की आशंका भी बनने लगी है। ऐसे में कचरा डाले जाने के विरोध में वीरवार को शाहाबाद व पिहोवा में लोगों में गहरा रोष दिखाई दिया।
विज्ञापन

शाहाबाद में जहां डेहा बस्ती के पास कचरा डाले जाने से खफा लोगों ने सड़क जाम कर दी तो वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने समझाते हुए समस्या का समाधान करवाने का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया लेकिन लोगों ने कहा कि यहां कचरा डाले जाने से बीमारी फैल रही है। अब बारिश का सीजन नजदीक है, जिससे बीमारी और भी बढ़ने की आशंका है। पहले भी कई लोग बीमार हो चुके हैं। नगर पालिका ने यहां से कचरा नहीं हटाया तो वे कड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उधर पिहोवा में बनाए गए डंपिंग स्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने भी जमकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि इस डंपिंग स्थल से हर समय दुर्गंध फैली रहती है, जिससे वे बीमार हो रहे हैं। बच्चे अक्सर बीमार रहने लगे हैं और गत देर रात को तेज हवाएं चलने पर पॉलीथीन व अन्य कबाड़ उड़कर उनके घरों तक भी पहुंच गया, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पहले भी वे नगर पालिका से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा सका। वहीं लोगों की समस्या का पता चलने पर कांग्रेसी नेता हरमनदीप सिंह विर्क मौके पर पहुंचे तो उन्होंने भी प्रदेश सरकार से मांग की कि यहां से डंपिंग स्थल हटाया जाए और इसका आबादी से दूर स्थायी प्रबंध किया जाए। तब तक इसे कवर कराया जाए, ताकि यहां की गंदगी लोगों के घरों तक न पहुंचे। उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि कांग्रेस की सरकार आने पर यहां से डंपिंग स्थल अवश्य हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed