फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fugitive accused of murder and robbery arrested after 12 years

Kurukshetra News: हत्या व लूट का भगोड़ा आरोपी 12 साल बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Fugitive accused of murder and robbery arrested after 12 years
कुरुक्षेत्र। अदालत से हत्या व लूट मामले में भगोड़ा घोषित इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। भगोड़े की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी रिंकू निवासी मलोट जिला मुक्तसर पंजाब पर तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अदालत ने 12 साल पहले रिंकू को भगोड़ा घोषित किया था। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रिंकू को वर्ष 2010 के थाना लाडवा में दर्ज हत्या व लूट मामले में जेएमआईसी कुरुक्षेत्र हरलीन कौर की अदालत ने 19 जनवरी 2012 को भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी रिंकू ने फौजी व अर्जुन के साथ मिलकर अपने साथी पवन निवासी सहारनपुर यूपी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा आरोपी ने अपने साथी अर्जुन की प्रेमिका की भी हत्या की थी। सीआईए-एक की टीम ने भगोड़े रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी रिंकू के खिलाफ हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में हत्या, लूटपाट व चोरी के करीब तीन दर्ज मामले दर्ज हैं। जिला कुरुक्षेत्र में आरोपी के अलावा हत्या के दो, जिला सिरसा में चोरी के 23, जिला फतेहाबाद में चोरी के तीन, राजस्थान में चोरी के पांच, हिसार में चोरी का एक और पंजाब में हत्या का एक मामला दर्ज हैं। आरोपी को लाडवा में महिला की हत्या के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed