{"_id":"5d41ef0d8ebc3e6cba54bdf4","slug":"froud-kurukshetra-news-rtk508704535","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 20 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक के खिलाफ किया केस दर्ज किया है। अमीन रोड स्थित शास्त्री नगर निवासी मनीष कुमार ने मई 2019 को पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि वह अमेरिका जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात कैथल जिले के कस्बा पूंडरी के गांव हाबड़ी निवासी सतविंद्र के साथ हुई। एक-दो मुलाकातों में आरोपित ने उसे बताया कि उसका ताऊ अमेरिका में पीआर है। वह उसे स्टोर में काम भी दिलवा देगा।
25 मार्च 2019 को शिकायतकर्ता ने आरोपित को 20 लाख रुपये दे दिए। 10 लाख रुपये अमेरिका भेजने पर देने तय हुए। उसे 15 मई 2019 तक विदेश भेजना था, मगर उसे विदेश नहीं भेजा गया। शिकायतकर्ता ने कई बार आरोपित से मिलने की कोशिश की, मगर वह अपने घर पर नहीं मिला, न ही उसका फोन उठाया। उसके परिजन हमेशा बहानेबाजी करते रहे। शिकायकर्ता ने आरोपित से फोन पर भी संपर्क करने का प्रयास किया। आरोपित ने उसे झांसा दिया कि कुछ दिनों पर वह पैसे लौटा देगा। शिकायतकर्ता ने मई 2019 में एसपी आस्था मोदी को शिकायत दी। एसपी ने शिकायत की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।