{"_id":"6a948e615d0b6ab91603da5e","slug":"from-the-road-to-the-powerhouse-the-plan-to-develop-sector-28-remains-stalled-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-160358-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सड़क से पावर हाउस तक तैयार, फिर भी अटकी सेक्टर 28 बसाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सड़क से पावर हाउस तक तैयार, फिर भी अटकी सेक्टर 28 बसाने की योजना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 28 के लिए बनाई गई सड़कें व तैयार की गई बिजली लाइनें। संवाद
कुरुक्षेत्र। उमरी रोड पर करीब 15 एकड़ में प्रस्तावित सेक्टर 28 को विकसित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से तमाम तैयारियां पूरी किए जाने के बावजूद सेक्टर बसाने की योजना अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। सेक्टर में सड़कें तैयार हो चुकी हैं और बिजली की लाइनें भी बिछाई जा चुकी हैं। इतना ही नहीं, बिजली आपूर्ति के लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी सब स्टेशन भी बनाया जा चुका है। इसके बावजूद विभाग अब तक प्लाटिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाया है।
पिछले करीब दो साल से एचएसवीपी की ओर से सेक्टर 28 को विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उमरी रोड पर प्रस्तावित इस नए सेक्टर में आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों को प्लाटिंग शुरू होने का इंतजार है। लोगों का कहना है कि जब सेक्टर में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा काफी काम पूरा हो चुका है तो प्लाट काटने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जानी चाहिए।
करोड़ों खर्च, फिर भी योजना अधर में
सेक्टर को विकसित करने के लिए विभाग की ओर से सड़क निर्माण समेत अन्य कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी सब स्टेशन भी पिछले वर्ष नवंबर से संचालन में आ चुका है। बिजली की लाइनें बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है। ऐसे में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी यदि प्लाटिंग नहीं होती है तो विभाग की ओर से किए गए विकास कार्यों का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
बुनियादी ढांचा तैयार, अब प्लाॅटिंग का इंतजार
इस सेक्टर 28 में सड़क और बिजली जैसी जरूरी सुविधाओं का ढांचा तैयार होने के बाद अब लोगों की निगाहें एचएसवीपी की ओर हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि विभाग जल्द ही प्लाटिंग की प्रक्रिया शुरू कर सेक्टर को विकसित करने की दिशा में अगला कदम उठाएगा। इससे उमरी रोड क्षेत्र में नए आवासीय क्षेत्र के विकास का रास्ता भी साफ होगा।
अब शहर में होंगे 11 सेक्टर
28 सेक्टर विकसित हो जाने पर शहर में सेक्टरों की संख्या 11 तक पहुंच जाएगी। अभी तक सेक्टर दो, तीन, चार, पांच, सात, आठ, 10, 13, 17 व 30 ही विकसित किए जा सके हैं। वहीं पिहोवा व शाहाबाद में भी एक-एक सेक्टर है।
सेक्टर की है खास लोकेशन
नेशनल हाईवे से शहर को पिपली से थर्ड गेट व 100 फुटा रोड के बाद उमरी रोड ही मुख्य तौर पर जोड़ता है। उमरी चौक के साथ ही सेक्टर 30 है तो इसी रोड पर एक ओर सेक्टर आठ स्थित है। इसके समक्ष अनेक वर्षों से करीब 15 एकड़ जमीन सेक्टर 28 के तौर पर एचएसवीपी की खाली पड़ी थी। हालांकि कई वर्षों पहले इसी एरिया में पॉवर ग्रिड कॉम्प्लेक्स भी बनाया गया था। इसी खाली जमीन पर विभाग ने सेक्टर 28 विकसित करने के लिए करोड़ों खर्च किए हैं।
प्रक्रिया जारी है, जल्द पूरी की जाएगी : आशीष कुमार
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यकारी अधिकारी एवं सीटीएम आशीष कुमार का कहना है कि इस सेक्टर को बसाए जाने के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद प्लाटिंग कर दी जाएगी। सब कुछ ऑनलाइन रहेगा।