फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   From Brahmasarovar, 16 pilgrimages of 48 kos will be seen for 50 rupees

ब्रह्मसरोवर से 48 कोस के 16 तीर्थों के 50 रुपये में होंगे दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
From Brahmasarovar, 16 pilgrimages of 48 kos will be seen for 50 rupees
देश-विदेश से धर्मनगरी का भ्रमण करने पहुंचने वाले यात्री मात्र 50 रुपये में 48 कोस के 16 तीर्थों के दर्शन कर सकेंगे। कोरोना काल में बंद हुई 48 कोस बस सेवा को पुन: शुरू किया गया है। शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बस को हरी झंडी देकर रवाना किया। बता दें कि 48 कोस बस सेवा बंद होने का समाचार अमर उजाला में 28 सितंबर को प्रकाशित हुआ था। शनिवार को हरी झंडी देते हुए केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि कोरोना काल के बाद अब कुरुक्षेत्र 48 कोस के 16 तीर्थों के लिए 48 कोस तीर्थ परिक्रमा बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। इस बस का शुभारंभ कुछ साल पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। कोरोना काल के कारण यह बस सेवा बंद कर दी गई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे सब ठीक हो रहा है तथा अब पर्यटकों के आगमन का भी समय हो गया है। इस लिए यात्रियों व पर्यटकों की सुविधा को जहन में रखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार बस सेवा को दोबारा शुरू किया गया हैै। इस मौके पर एडीसी अखिल पिलानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह बस सुबह 9 बजे ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय के सामने से चलेगी और रंतुक यक्ष बीड पिपली, अभिमन्यू का चक्र स्थल, अमीन, बाणगंगा दयालपुर, कुलतारण तीर्थ किरमिच, काम्यक तीर्थ कमौदा, शालिहोत्र तीर्थ सारसा, सरस्वती तीर्थ पिहोवा, भौर सैयदा तीर्थ, ज्योतिसर तीर्थ, भीष्म कुंड नरकातारी, मां भद्रकाली मंदिर, सन्निहित तीर्थ व आरती स्थल ब्रह्मसरोवर पर सायं 5 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस बस के लिए बुकिंग केडीबी के दूरभाष नंबर 01744-270187, 259505 तथा वेबसाइट केडीबी.कॉम.इन पर कराई जा सकती है। इस तीर्थ यात्रा के लिए प्रत्येक सवारी से 50 रुपये किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed