फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Free consultation given to 176 patients in Ayurvedic medical camp

Kurukshetra News: आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 176 मरीजों को दिया निशुल्क परामर्श

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Free consultation given to 176 patients in Ayurvedic medical camp
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ एवं श्री कृष्ण कृपा जियो गीता सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी ज्ञानानंद के जन्मोत्सव पर गीता ज्ञान संस्थानम में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र डॉ. सुखबीर सिंह एवं जिओ गीता के महासचिव प्रदीप मित्तल ने किया। आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा 176 मरीजों को हर प्रकार की बीमारी का निःशुल्क परामर्श एवम औषधि वितरण किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच भी की गयी। संघ के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि पूर्व छात्र संघ द्वारा अन्य संस्थानों के साथ मिलकर शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में डॉ. नवप्रीत, डॉ. सुनिधि, डॉ. संजय, पंचकर्म थेरेपिस्ट रानी, पंचकर्म थेरेपिस्ट अशोक सैनी, अरुण दहिया, विजय ने सेवा दी। शिविर में मुख्य सहयोगी मंगत राम जिंदल, मदन मोहन छाबड़ा, विजय नरूला, जसवंत सैनी , अशोक अरोड़ा , धर्मपाल शर्मा , प्रदीप , अनिल शर्मा , रविंदर, भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed