फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraudster posing as a milkman defrauded a consumer of Rs 2.35 lakh

Kurukshetra News: दोहता बनकर जालसाज ने उपभोक्ता को लगाई 2.35 लाख की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Fraudster posing as a milkman defrauded a consumer of Rs 2.35 lakh
पिहोवा। दोहता बताकर जालसाज ने एक उपभोक्ता के साथ 2.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने कनाडा से व्हाट्सएप कॉल कर घटना को अंजाम दिया। थाना शहर में दर्ज शिकायत में हरबंस लाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर कनाडा से व्हाट्सएप कॉल आई थी। उसे लगा कि उसका दोहता उससे बात कर रहा है। आरोपी ने उसे बताया कि उसने उसके बैंक खाते में भारतीय करेंसी के हिसाब से 14,40,800 रुपये ट्रांसफर किए हैं। उसने उसकी एक रसीद भी उसके पास भेजी थी। बाद में आरोपी ने कहा कि रकम में से उसके ग्राहक के खाते में दो लाख 35 हजार रुपये जमा करा देना। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति हरजीत सिंह ने उसे कॉल कर अपना खाता नंबर दिया। विश्वास करके उसने उस खाते में 2.35 लाख रुपये जमा करा दिए। बाद में उसे पता चला कि उसके खाते में कोई रकम जमा नहीं हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed