फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud worth lakhs in the name of sending money abroad

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Tue, 25 Feb 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 25 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth lakhs in the name of sending money abroad
लाडवा। आॅस्ट्रेलिया भेजने की आड़ में एक युवक से 11 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। लोहरा गांव निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र निवासी मुकेश ने इसके लिए 13 लाख रुपये आरोपी विपिन की दुकान पर रखवाए तो उसकी फाइल लगवा दी। उन्होंने कहा था कि अगर 10 नवंबर 2024 तक उसे विदेश नहीं भेजा गया तो रकम लौटा दी जाएगी। आरोपी ने रकम की एवज में लैटर पैड पर लिखकर भी दिया था तो दो चैक भी दिए थे।
विज्ञापन

आरोपी ने उन्हें विदेश नहीं भेजा तो उक्त तिथि को अपनी रकम वापस लेने गया तो आरोपी आनाकानी करने लगा। आरोपी ने उसे बाद में एक लाख रुपये दे दिए तो बाकी के लिए आश्वासन दिया जाता रहा। फिर आरोपी ने 48 हजार रुपये लौटाए तो बाकी के लिए फिर आश्वासन दिया जाने लगा तो उसे धमकी भी दी जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed