फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud, rupee, foreign,

इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगे 13 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
fraud, rupee, foreign,
थाना झांसा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव झिवंरहेडी निवासी राजेंद्र कुमार ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात विदेश भेजने वाले एजेंट के साथ हुई। आरोपी ने उसे कहा कि वह और उसके साथी उसे इंग्लैंड भेज कर दो वर्ष का वर्क परमिट दिलवा देंगे। आरोपी ने उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटो कॉपी, पासपोर्ट और डेढ़ लाख रुपये नकद लिए। उसे बताया कि उसके कागजात बैंगलोर एंबेसी में इंग्लैंड का वीजा लगवाने के लिए भेज दिए हैं। वहां उसके फिंगर व साक्षात्कार हुआ और उसे मलेशिया भेज दिया गया। इसके बाद वहां से ढाई लाख रुपये लेकर वापस भारत भेज दिया। आरोपितों ने उसे कहा कि अब उसकी इंग्लैंड की फाइल लगानी है। इसके लिए आरोपितों ने अपने-अपने खाते में सात लाख रुपये डलवा लिए और एक लाख रुपये नकद ले लिए। उसे बताया गया कि एक लाख रुपये के बदले पौंड देंगे। आरोपितों ने उसके साथ धोखाधड़ी की और 13 लाख रुपये ले लिए। काफी समय तक जब उसे विदेश नहीं भेजा तो उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे एजेंट ने कहा कि चार माह में उसके पैसे वापस कर देगा। जब वह दोबारा पैसे मांगने के लिए गया तो आरोपी ने उसे कहा कि उसके जो साथी हैं वे बहुत खतरनाक व्यक्ति हैं। अगर पैसे मांगे तो वह तुझे जान से मरवा देंगे। पुलिस ने शिकायत पर धर्मेंद्र, नई दिल्ली निवासी अमरदीप सिंह, अमित व जालंधर निवासी स्वर्ण उर्फ सन्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed