फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud one lakh four thousand for placement of job

दो सहेलियों से डीसी रेट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे 1.04 लाख, महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
fraud  one lakh four thousand for placement of job
डीसी रेट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो सहेलियों से एक लाख चार हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला बाबैन की रहने वाली है। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी कथित इनकाउंटर स्पेशलिस्ट की पुलिस को अभी तलाश है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 10 अगस्त को थाना कृष्णा गेट एरिया के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने शिकायत में बताया कि बाबैन वासी आरोपी महिला के साथ उसकी अच्छी जान पहचान थी। 19 मार्च को आरोपी महिला ने उसकी मुलाकात ऋषि उर्फ राजकुमार उर्फ अमित से करवाई थी। साथ ही बताया था कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत है और इनकाउंटर स्पेशलिस्ट है। भरोसा दिलाया कि उसे व उसकी सहेली को वह डीसी रेट पर नौकरी दिलवा देगा। इस एवज में उसने दोनों से अलग-अलग 52-52 हजार रुपये की मांग की। 21 मार्च को उसने व उसकी सहेली ने आरोपी महिला को एक लाख 4 हजार रुपये दे दिए थे। तब महिला ने सारे पैसे ऋषि उर्फ राजकुमार उर्फ अमित को दिये तथा दोनों रुपये लेकर मौके से चले गए। रुपये लेने के बाद दोनों आरोपियों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। जब वे अन्य किसी फोन से फोन करते तो आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते थे। शिकायत पर जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई। जांच के बाद 21 सितंबर को महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वीरवार को पुलिस टीम ने आरोपी महिला वासी बाबैन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि अन्य आरोपी को भी काबू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed