फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of two lakh 84 thousand in the name of sending to Canada

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर दो लाख 84 हजार की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakh 84 thousand in the name of sending to Canada
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से दो लाख 84 हजार रुपये लेकर वीजा नहीं लगवाया। अब दी गई रकम लौटाने से भी इन्कार कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बंटी निवासी विकास नगर ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह वर्क वीजा पर कनाडा जाना चाहता था। इसके लिए उसने आरोपी श्याम सिंह निवासी विकास नगर से संपर्क किया।
विज्ञापन


जिसने उसको बताया कि वह सरकार द्वारा विदेश भेजने का मंजूरशुदा एजेंट है और उसका वीजा पांच लाख रुपये में लगवा देगा। उसके लिए उसने तीन लाख रुपये खाते में पहले देने की मांग की, जिसके बाद बंटी ने ब्याज पर रुपया उठाकर आरोपी के खाते में उक्त रकम भेज दी तो वहीं अपने कागजात दे दिए। इसके बाद आरोपी ने बंटी को लिखित में एक हलफनामा भी दिया। बंटी के बार-बार कहने पर भी आरोपी ने वीजा नहीं लगवाया और गुमराह किया जाता रहा। काम न होने पर रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने पासपोर्ट वापस कर दिया लेकिन दी गई रकम नहीं लौटाई और धमकी दी जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



राइस मिल का पता पूछने के लिए रुके ट्रक चालक को स्कॉर्पियो ने रौंदा
कुरुक्षेत्र। बराना राइस मिल के पास पता पूछ रहे ट्रक चालक को कार सवार ने रौंद दिया। कार उसकी टांगों से होकर निकल गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दी शिकायत में चालक संदीप ने बताया कि वह जींद अनाज मंडी से धान लोड करके कमौदा कुरुक्षेत्र लेकर जा रहा था। शाम चार बजे के करीब कमौदा अड्डे के नजदीक गाडी़ से नीचे उतर कर राइस मिल का पता पूछ रहा था। तभी तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस मामला दर्ज कर स्कॉर्पियो चालक की जांच में जुट गई।



सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल
कुरुक्षेत्र। पहली पातशाही गुरुघर के नजदीक गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल चालक को गंभीर चोट आई है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए हरवंश लाल निवासी किरमच ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। काम करके भिवानी खेड़ा से वापस आ रहा था तभी शाम साढ़े सात बजे के करीब पहली पातशाही गुरुद्वारा के पास पहुंचा तभी किरमच की तरफ से एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed