फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of three lakh rupees in the name of sending money abroad, one named

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fraud of three lakh rupees in the name of sending money abroad, one named
कुरुक्षेत्र। विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। इस एवज में आरोपी ने शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये मांगे थे। आरोपी ने उसके भाइयों को विदेश नहीं भेजा और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में पंकज कुमार निवासी ऐबली जिला करनाल ने बताया कि आरोपी अमनदीप निवासी अहमदपुर ने उसके भाई संजय और रजत कुमार को यूरोप भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने उससे तीन लाख रुपये एडवांस मांगे थे ताकि वह उनकी फाइल तैयार करवा दे। उसकी बातों में आकर उसने 13 मार्च 2023 को दो लाख रुपये आरोपी के खाते और एक लाख रुपये नकद दिए थे। आरोपी ने उनके दस्तावेज लेकर जल्द विदेश भेजने का विश्वास दिलाया, मगर तीन महीने तक काम नहीं किया। रुपये मांगने पर आरोपी ने एक-एक लाख रुपये के तीन चेक उसे दिए थे, मगर खाता बंद होने के कारण बैंक ने चेक वापस कर दिए थे। उसने आरोपी को अपने वकील के जरिए कई कानूनी नोटिस भी दिए। आरोपी रुपये मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed