फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 4 lakh in the name of sending to Russia

Kurukshetra News: रूस भेजने के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 4 lakh in the name of sending to Russia

विज्ञापन
लाडवा। रूस भेजने के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी एजेंट ने रुपये लेने के बाद कजाकिस्तान का वीजा लगवा दिया जिसका पता शिकायतकर्ता को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद चला। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआरआई दर्ज की है।

शिकायत में गांव बीड सौंटी डेरा बाजीगर के रहने वाले बलदेव कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी मुलाकात रघु नंदन से हुई। उसने उससे बेटे को विदेश भेजने की बात की। आरोपी ने पानीपत के राम नगर निवासी नरेश कुमार व उसके सहयोगी साहिल चावला के साथ उसकी बातचीत करवाई। तीनों आरोपियों ने उसके बेटे को साढ़े चार लाख में रूस भेजने व उसे एक लाख रुपये हर महीने के वेतन पर काम दिलवाने की बात कही। इसके बाद उसने आरोपियों को तीन लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद में आरोपियों ने उसके बेटे को रूस के नाम पर कजाकिस्तान का वीजा लगवा दिया, जिसका पता उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर जाकर चला। इस सारी प्रक्रिया में उसके एक लाख रुपये और खर्च हो गए। बाद में आरोपियों ने उसकी कॉल उठाना बंद कर दी और रुपये देने में टाल मटोल करने लगे।
विज्ञापन




सड़क हादसे में एक छात्र की मौत

पिहोवा। तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से एक 12वीं में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब छात्र अपने पिता के साथ अलग-अलग बाइक पर सवार होकर अपने घर गांव मोहनपुर वापस जा रहा था। मृतक की पहचान तजिंदर सिंह (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज शिकायत में मृतक के पिता ने सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा पहले से अपने निजी कार्य से शहर आया हुआ था। कुछ समय बाद वह भी अपने चाचा के साथ शहर आया जहां उन्हें उनका बेटा मिला और दोनों एक दुकान से घर का सामान लेने के बाद वापस जा रहे थे। उसी समय गांव स्याना सैंदा के पास चीका की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसके बेटे को टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर सड़क की दूसरी ओर जा गिरा व उसके मुंह व कान से खून बहने लगा। उसी समय कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल को राहगीरों की मदद से एबुलेंस से सरकारी अस्पताल पिहोवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed