फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 29.70 lakh in the name of getting a plot

Kurukshetra News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 29.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Tue, 13 Aug 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 13 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 29.70 lakh in the name of getting a plot
कुरुक्षेत्र। करनाल निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर हरिद्वार में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 29.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर एक दंपति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करनाल निवासी जयपाल ने सदर थाना थानेसर को दी शिकायत में बताया कि उसने हरिद्वार उत्तराखंड में प्लॉट लेने के लिए कुलदीप, उसकी पत्नी व सतपाल से संपर्क किया था। बातचीत के बाद तीनों आरोपी उसके घर आए। उन्होंने हर-हर गंगे फेस-दो प्रोजेक्ट का नक्शा दिखाया गया। इसमें आरोपियों ने उसे 150 वर्ग गज के एक प्लॉट की कीमत नौ लाख रुपये बताई और 10 प्रतिशत अलग चार्ज लेकर कब्जा देने का आश्वासन दिया था। इसके बाद सारी रकम 15 किश्तों में अदा करने के बाद प्लॉट का कब्जा दिया जाना तय हुआ था। आरोपियों की बातों में आकर उसने प्लाॅट बुक कर लिया और 9.90 लाख रुपये उन्हें दे दिए। इसके बाद उसने एक-एक प्लाॅट अपने भाई राजकुमार व भाभी ने नाम पर भी बुक करा लिया। आरोपी उसके भाई राजकुमार से 9.90 लाख और भाभी से 9.90 लाख 832 रुपये ले गए। इस तरहआरोपियों ने षड्यंत्र रचकर प्लॉट देने के नाम पर उनके साथ 29 लाख 70 हजार 832 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। वे हरिद्वार में पतंजलि के सामने फेस-दो में गए तो वहां आरोपियों का कार्यालय ही नहीं थे। किसी तरह वह उनके पास नोएडा पहुंचे तो आरोपियों ने एक महीने में सारी रकम वापस करने का आश्वासन दिया। अब आरोपियों ने रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed