फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 17.40 lakh in the name of sending money to Canada

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 17.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 17.40 lakh in the name of sending money to Canada
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर 17.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने मां-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने दुबई से युवक को कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपियों ने 20 लाख रुपये मांगे थे। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में प्रीतम सिंह निवासी खेड़ी रामनगर ने बताया कि वह अपने भाई धर्मवीर सिंह को विदेश में भेजना चाहता था। इस दौरान आरोपी वेदपाल निवासी बुढ़नपुर जिला करनाल ने स्पेन से उसे कॉल कर उसके भाई को कनाडा भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आरोपी की मां ने उससे 20 लाख रुपये में बात पक्की कर ली। आरोपियों ने उसके भाई को दुबई से कनाडा भेजने की बात कही थी। उनकी बातों में आकर उसने 26 फरवरी 2019 को तीन लाख रुपये आरोपियों के बताए खाते में डाले थे। तब 19 मार्च को तीसरे आरोपी कश्मीर सिंह ने उसके भाई को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। कुछ दिन बाद वेदपाल ने उसके पास कनाडा का वीजा भेजकर 25 जून को दो लाख, 27 जून को दो लाख, अगले दिन तीन लाख, पांच जुलाई तीन लाख और नौ जुलाई को 4.40 लाख रुपये उनके बताए खाते में डाले थे। कुल 17.40 लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने उसके भाई को दुबई से कनाडा नहीं भेजा। बाद में उसने वीजा की जांच कराई तो वीजा फर्जी था। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed