फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 13.07 lakh in the name of sending money to America

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने के नाम पर 13.07 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 13.07 lakh in the name of sending money to America
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। अमेरिका भेजने के नाम पर 13.07 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना झांसा में दर्ज शिकायत में जसबीर कौर निवासी डेरा चकजगातियां ने बताया कि वह संतोषपुरा निवासी कमलदीप सिंह को काफी समय से जानती थी। हरसिमरन सिंह, गुरप्रीत कौर, परमजीत सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि वे उसके पुत्र अमनप्रीत सिंह को यूएसए में हरसिमरन सिंह की मार्फत भिजवा देंगे। इसके लिए 45 लाख रुपये देने होंगे। उसके पुत्र अमनप्रीत सिंह एक हजार डाॅलर लेकर दुबई चला गया। दुबई में हरसिमरन सिंह ने अमनप्रीत सिंह से राशि ले ली। अमनप्रीत सिंह को लगभग डेढ़ माह दुबई में रखा। उसके बाद ने हरसिमरन के कहने पर सर्वजीत सिंह के खाते में 1.42 लाख रुपये डलवाए, जिसके बाद उसके पुत्र को वापस भारत भेज दिया। आरोपियों ने उसके पुत्र को 7.20 लाख रुपये लेकर थाईलैंड भेज दिया। थाईलैंड से लाउस भेज दिया जहां पर तीन महीने बैठा रहा कोई कामकाज नहीं मिला। उसने अपने पुत्र को वापस भारत बुलाने के लिए 18 हजार रुपये की टिकट भेजी, जिस पर वह वापस आया। उन्होंने झांसा देकर 13.07 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed