फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 1.30 crore in the name of selling land

Kurukshetra News: जमीन बेचने के नाम पर 1.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.30 crore in the name of selling land
जमीन बेचने के नाम पर 1.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन

शिकायत पर आरोपी दंपती के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। जमीन की खरीद-फरोख्त में 1.30 करोड़ रुपये धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक दंपती को नामजद किया है।
थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में रणदीप सिंह और गुरमेज सिंह निवासी कठवा ने बताया कि आरोपी दंपति पिंकी रानी उर्फ पिंकी देवी और विक्रम सिंह ने 31 जनवरी को गोगपुर गांव में कुल रकबा 65 कनाल सात मरला जमीन बेचने का सौदा किया था। इसके लिए 33 लाख 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से बेचने का इकरारनामा हुआ था। 25 मार्च को विक्रय करने का इकरार करके विक्रय राशि 85 लाख रुपये में से अलग-अलग बैंकों के 30 लाख रुपये के चेक दिए तथा 45 लाख रुपये नकद दिए। उसके बाद अलग-अलग तिथियों में आरोपियों ने उनसे कुल एक करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपये की राशि हड़प ली, मगर रजिस्ट्री की तारीख आठ अगस्त से बढ़ाकर 12 सितंबर निश्चित कर दी। 12 सितंबर को भी आरोपी सब रजिस्ट्रार थानेसर के कार्यालय में नहीं पहुंचे और टालमटोल करते रहे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed