फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud of Rs 13 lakh

अमेरिका भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी, दंपती नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
fraud of Rs 13 lakh
अमेरिका भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस एक दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पिता ठगी के सदमे को सहन नहीं कर सकें और उनकी जान चली गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव नगला वासी रविंद्र ने कहा कि उसकी मुलाकात अनीता देवी के साथ गांव चढू़नी जाट्टान में काली माता के मंदिर में हुई थी, जो मंदिर की संचालिका है। अनिता ने उसकी मुलाकात राजबीर सिंह से कराई थी, जिसने उसे बताया कि वह उसे 25 लाख रुपये में आधी रकम एडवांस लेकर अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। बात तय होने पर उसने राजबीर को शाहाबाद बस अड्डे पर कागजात दिए थे तब राजबीर ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की थी। 3 नवंबर 2020 को उसने अपने पिता के खाते से पांच लाख रुपये निकाकर शाहाबाद बस अड्डे पर राजबीर व उसके साथ आई महिला दलजीत कौर को दिए थे। राजबीर ने दलजीत कौर की ओर इशारा करते हुए बताया कि उसका एक रिश्तेदार दिल्ली अमेरिकन एंबेसी में कार्य करता है।
विज्ञापन

दो महीने बाद 18 जनवरी 2021 को राजबीर ने बताया कि उसने अमेरिकन एंबेसी मेें उसके कागजात व पासपोर्ट जमा करा दिए हैं तथा उससे पांच लाख रुपये की मांग की थी। अगले दिन राजबीर रेस्तरां में आकर उससे पांच लाख रुपये लेकर चला गया था। 3 फरवरी को राजबीर ने उसे व्हाट्सएन पर ब्राजील का वीजा भेजा थी। जब उसने वीजा पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने उसे ब्राजील से अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। उसके बाद आरोपी ने उसे व्हाट्सएप पर दुबई साओपालो की टिकट भेजी और उसे दिल्ली बुला लिया था। 23 फरवरी को आरोपी ने उसे शो-मनी के तीन लाख रुपये के साथ दिल्ली बुला लिया था। यहां आरोपी द्वारा भेजा गया एक व्यक्ति उनसे शो-मनी के तीन लाख रुपये को डॉलर में कंवर्ट कराने के लिए रुपये लेकर कोरोना की रिपोर्ट का बहाना करके चला था। जब उसने उक्त व्यक्ति को संपर्क किया तो उसका फोन भी बंद आ रहा था। वहीं उसने जब टिकट की जांच कराई तो टिकट भी फर्जी मिली थी। इसके बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया और उसने अनीता से संपर्क किया तो उसने पैसे वापिस दिलाने का आश्वासन दिया था। बाद में अनिता ने भी फोन उठाना बंद कर दिया था। इस सदमे में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपति राजबीर सिंह व दलजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed