फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of lakhs in the name of sending money abroad

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs in the name of sending money abroad
कुरुक्षेत्र। शहर थाना में विदेश भेजने के नाम पर छह लाख बीस हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में लाभ सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी सुरेश कुमार एक कोच है। वह बच्चाें को देश और विदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन करवाते रहता है। आरोपी ने स्पोटर्स के माध्यम से विदेशों में बच्चों को सेट करने के नाम पर लाखों रुपये ठग रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी व्हाटसएप पर विदेशों में टीमें ले जाने के फोटो भेजता रहता था। प्रार्थी के बेटे अंकित को बाहर सेट करने की बातें करता और उसे हरे भरे सब्जबाग दिखाता। आरोपी प्रार्थी को यह भी कहता कि उसने कई लड़के विदेश में स्पोर्ट्स के माध्यम से भेजे हैं जो लाखों रुपये कमा कर घर भेज रहे हैं।
विज्ञापन

प्रार्थी के बेटे अंकित को विदेश भेजकर सैटल करवाने बारे बातचीत हुई। शिकायतकर्ता के बेटे अंकित को अमेरिका भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये मांगे और 25 प्रतिशत पहले देने होंगे और बाकी काम होने के बाद देने होंगे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed