फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of lakhs in the name of buying plot and sending it abroad

Kurukshetra News: प्लॉट खरीदने और विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs in the name of buying plot and sending it abroad
कुरुक्षेत्र। ट्रैक्टर वर्कशॉप संचालक को पार्टनर बनाकर प्लॉट खरीदने व ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर करीब 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये, पासपोर्ट और कागजात बरामद किए। आरोपी नरेंद्र उर्फ आजाद निवासी गुरदेव नगर व दीपक निवासी शीला नगर कॉलोनी को अदालत ने जेल भेज दिया। थाना कृष्णा गेट में 17 अप्रैल को दर्ज शिकायत में हरदीप सिंह निवासी हरगोबिंद नगर ने बताया था कि नरेंद्र सिंह उसके पड़ोस में कार सेल परचेज का काम करता था। नरेंद्र ने उसकी मुलाकात दीपक के साथ करवाई थी। उन्होंने उसे कार बाजार में पार्टनर बनाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर तीन लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से लिए थे। फिर 12 अप्रैल को तीन लाख रुपये प्लॉट खरीदने के नाम पर तथा 19 अप्रैल को 6 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से लिए थे। आरोपियों ने उससे एक प्लॉट का बैनामा करवाने के नाम पर 30 लाख रुपये बतौर बयाना के रूप में लिए थे। दूसरे प्लॉट में हिस्सेदारी के नाम पर उससे 12 लाख रुपये तथा कमीशन के तौर पर 80 हजार रुपये लिए थे। इन सब में नुकसान होने के बाद आरोपियों ने उसे ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने का झांसा दिया था। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर भी उससे 15 लाख रुपये ले गए थे। आरोपियों ने उसके साथ कुल 72 लाख 80 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। उसे न तो विदेश भेजा और न ही उसके रुपये लौटाए। रुपये मांगने पर आरोपी उसका नाम लिखकर आत्महत्या करने की धमकी दी। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए सीआईए-एक ने आरोपी नरेंद्र उर्फ आजाद व दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये की नकदी, पासपोर्ट तथा अन्य कागजात बरामद किए। अदालत के आदेश से दोनों को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed