फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of five lakhs in the name of sending to Canada, two women named

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी, दो महिलाएं नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Fraud of five lakhs in the name of sending to Canada, two women named
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को नामजद किया है। महिलाओं ने वर्क परमिट पर युवक को कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में दिवान चंद हाल निवासी सुशांत अंसल सिटी ने कहा कि उसके मोबाइल पर अप्रैल 2022 में एक नंबर से कॉल आई थी। इसमें इशिका निवासी सेक्टर-82 मोहाली (पंजाब) ने बताया था कि उनकी कंपनी युवाओं को विदेश भेजने का काम करती है। उनकी कंपनी उसे भी वर्क परमिट पर कनाडा भेज देगी। उनकी बातों में आकर उसके बेटे ने उनको अलग-अलग समय पर 15 हजार, 50 हजार, दो लाख, एक लाख और एक लाख ऑनलाइन ट्रासंफर किए थे। उसके बाद आरोपी महिला ने उसके बेटे को अपने कार्यालय बुलाकर 35 हजार रुपये अलग से लेकर कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। कुछ दिन बाद इशिका से बातचीत होती रही। उसके बाद एक अन्य महिला गुरलीन ने उसके बेटे से बातचीत करके कनाडा भेजने का झांसा देती रही। काफी समय बाद वीजा नहीं लगा तो उसने अपने पैसे वापस देने को कहा, जिस पर उसे धमकी दी जाने लगी। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को नामजद करके मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed