फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud

दो लाख के लालच में युवक ने 70 हजार गवाए, बदले में मिले कागज के टुकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
fraud
कुरुक्षेत्र। ठगों ने ठगी करने के नए-नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। बैंक से रुपये निकालकर आ रहे एक व्यक्ति से दो ठगों ने 70 हजार रुपये की ठगी कर ली और फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहाबाद की रावी कॉलोनी निवासी कुलदीप ने थाना शाहाबाद में शिकायत दर्ज कराई कि वह शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक शाहाबाद में पैसे निकालने के लिए गया था। उसने अपने खाते से 70 हजार रुपये निकाले थे। उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति आए और उसे कहने लगे कि उसके पास दो लाख रुपये हैं। उनके रुपये बैंक में किसी जमा नहीं हो पा रहे इस कारण वह 70 हजार रुपये उन्हें दे दे और दो लाख रुपये अपने खाते में जमा करा ले। बाकी के रुपये वे बाद में उससे ले लेंगे। पीड़ित ने उन दोनों व्यक्तियों को 70 हजार रुपये दे दिए और मौके से फरार हो गए। जब कुलदीप ने रुमाल खोलकर देखा तो ऊपर एक नोट दो हजार का निकला बाकी कागजों के टुकडे़ निकले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच एसआई देवी सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed