फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud in the name of getting a job

Kurukshetra News: नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of getting a job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। आबकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनू निवासी टेही ब्राह्मण जिला यमुनानगर ने खेल कोटे में 12 लाख में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था।

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में बाल कुमार निवासी हुडा ने बताया कि सोहन लाल ने राहुल शर्मा को आबकारी विभाग दिल्ली में खेल कोटे में रिक्त पड़े पद पर लगाने का आश्वासन दिया था। उसने अलग-अलग समय पर आरोपी को नौ लाख रुपये दिए थे, मगर आरोपी ने राहुल की नौकरी नहीं लगवाई और न उसके पैसे वापस किए।
विज्ञापन


शिकायत करने पर आरोपी ने पांच लाख रुपये) का चेक आठ जुलाई को दिया था और बकाया राशि चार लाख एक सितंबर को देने का इकरार किया था। चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया और न आरोपी ने बकाया राशि दी। उसने आरोपी से अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed