फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud going on under the cover of Pradhan Mantri Awas Yojana

Kurukshetra News: प्रधानमंत्री आवास योजना की आड़ में चल रहा फर्जीवाड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Fraud going on under the cover of Pradhan Mantri Awas Yojana
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री आवास योजना की आड़ में फर्जीवाड़ा का नाम नहीं ले रहा है। हर माह दर्जनों लोगों को शिकार बनाया जा रहा है, जो नगर परिषद के चक्कर काटने को मजबूर है। आरोपी न केवल आवेदनकर्ताओं का डाटा चोरी कर नगर परिषद के कर्मी के तौर पर उनके पास पहुंच रहे हैं बल्कि उन्हें योजना का पूरा लाभ दिलाने का भी भरोसा दे रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार की ओर से गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के सिर पर छत देने को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई हुई है। इसके तहत आवेदनकर्ता को नियमों के मुताबिक डेढ़ लाख व ढाई लाख रुपये तक की सहायता नगर परिषद के जरिए दी जा रही है। इसके लिए नगर परिषद के पास आवेदनों की भरमार है, जिसमें से चिह्ति आवेदनकर्ताओं को योजना का लाभ मिल पाता है। एक कमरे के लिए डेढ़ लाख रुपये तो दो कमरों के लिए ढाई रुपये की सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन

इस योजना की आड़ में लोगों के साथ फर्जीवाड़ा करने को लेकर लंबे समय से गिरोह सक्रिय है। पीड़ितों व जानकारों की माने तो गिरोह के लोग परिवार पहचान पत्र व अन्य जरिए से आवेदनकर्ताओं का रिकाॅर्ड चोरी कर नगर परिषद के कर्मचारी के तौर पर उन तक पहुंच रहे हैं। खुद को नप का कर्मचारी बताने पर लोग उन पर भरोसा कर लेते हैं और इसी का फायदा उठाते हुए न केवल उनसे एक हजार से लेकर तीन हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है बल्कि उन्हें भरोसा दिया जाता है कि योजना का पूरा लाभ लेने के लिए उन्हें नप कार्यालय भी पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नप कार्यालय जाकर ठगी का पता चला
ठगों का शिकार बने वशिष्ठ कॉलोनी, कैलाश नगर, दीदार नगर सहित कई अन्य क्षेत्रों के लोगों ने बताया कि उनके पास दो से तीन लोग पहुंचे, जिन्होंने खुद को नप का कर्मचारी बताया। उनके पास उनका पूरा रिकार्ड भी था तो योजना की भी जानकारी थी। उन्होंने योजना का लाभ दिलाने के लिए दो से तीन हजार रुपये तक ले लिए और नप कार्यालय जाने को कहा। जब वे नप कार्यालय पहुंचे तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला।




लगातार सामने आ रहे मामले : अंजू
योजना का कार्यभार संभाल रही नगर परिषद अधिकारी अंजूबाला का कहना है कि उनके पास भी ठगी का शिकार हुए लोग लगातार आ रहे हैं। ठग लोगों को फर्जी मोबाइल नंबर तक देते हैं। इस संबंध में पहले भी मामला दर्ज करवाया जा चुका है अब फिर ये मामले बढ़ने लगे हैं। लोगों को चौकस रहना चाहिए। इस योजना के तहत किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाती। ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed