फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud case registered against bank employees and land owner

Kurukshetra News: बैंक कर्मियों और भूमि मालिक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sun, 26 Mar 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 26 Mar 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fraud case registered against bank employees and land owner
पिहोवा। बैंक कर्मचारियों व भूमि मालिक की ओर मिलीभगत करके लोन लिए मकान को बेचने के मामले में पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच डीएसपी गुरमेल सिंह करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में मोनिका निवासी पिहोवा ने बताया कि मार्च 2018 में उसने अपनी जमापूंजी से घर खरीदा था। उसमें उसने एक बैंक से लोन लिया था। कुछ महीने के बाद यूनियन बैंक शाखा गुमथला गढू के कर्मचारी उन पर बिना किसी नोटिस के घर खाली करने का दबाव बनाने लगे। उन्हें पता चला कि उस घर पर पहले से ही एक लोन लिया गया था। कई बार शिकायत करने की कोशिश की लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बैंक कर्मचारी लगातार पैसा भरने या घर खाली करने का दबाव बनाते रहे, औरलोन लेने वाले सुखदेव सिंह और उसकी पत्नी खुले घूमते रहे।
विज्ञापन

इसके बारे में विस्तार से पता किया तो पता लगा कि सुखदेव सिंह ने 2010 में इस जायदाद पर लोन लिया था। लोन होने के बावजूद उसने इस जायदाद का कुछ हिस्सा 2014 में बेच दिया और साल 2016 में उसने बाकी का हिस्सा अपनी पत्नी रवींद्र कौर के नाम कर दिया। उन्होंने मार्च 2018 में यह घर खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आठ साल में बैंक ने इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की और न ही इसके पहले लिया गया लोन राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में है। पता चला है कि कर्मचारियों की मिलीभगत के साथ यह काम हुआ है। पुलिस अधीक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच डीएसपी गुरमेल सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed